{"_id":"657c0de79a0dc2d22c07223b","slug":"video-bral-ma-nagara-nagama-ka-bhara-garamanae-na-kaya-thharana-paratharashana-saugdhaka-naramanae-ka-maga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में नगर निगम के बाहर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में नगर निगम के बाहर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 02:01 PM IST
बरेली के सीबीगंज स्थित परसाखेड़ा में कई गांवों के बीच सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। इस बार भूमि अधिग्रहण नहीं किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने नगर निगम के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क मार्ग का निर्माण न होने की वजह से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में आने वाले अफसरों की गाड़ियां को रोक दिया। शुक्रवार को परसाखेड़ा गोटिया व गोकुलपुर के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर निगम में बैनर पोस्टर लगाकर मेयर, नगरायुक्त कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। भूमि अधिग्रहण की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।