{"_id":"657ad63f585f7195830be785","slug":"video-bral-ma-kasana-ka-hataya-ka-aarapaya-ka-sapatata-haga-karaka-palsa-na-dhal-bjavakara-ka-manatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में किसान की हत्या के आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने ढोल बजवाकर की मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में किसान की हत्या के आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने ढोल बजवाकर की मुनादी
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में दिवाली पर जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखते ही जुआरी फरार हो गए थे। वहीं पर खेत से लौट रहे किसान संतोष शर्मा को रोककर पुलिस टीम ने जुआरियों के नाम पते पूछने की कोशिश की। संतोष ने इन्कार किया तो उनकी जमकर पिटाई लगा दी गई। इलाज के दौरान संतोष शर्मा की मौत हो गई। इस घटना के बाद एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और एंबुलेंस ड्राइवर समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की विवेचना फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी धनंजय पांडे कर रहे हैं। अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश था। ब्राह्मण महासभा के लोगों ने भी अफसरों से मिलकर शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने कोर्ट में 82 की कार्रवाई के लिए आवेदन किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी फरार आरोपियों के दरवाजे पर ढोल बजवाकर उनकी फरारी की घोषणा की और नोटिस चस्पा कर दिए। तय समय में आरोपियों के हाजिर न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।