{"_id":"657977dc59195dcba2020210","slug":"video-state-level-forest-sports-meet-and-duty-meet-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वन विभाग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वन विभाग की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 700 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
वन विभाग की राज्य स्तरीय फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएग । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी वन मंडलों से 700 से ज्यादा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 150 ऑफिशियल की भी तैनाती भी की जा रही है। डीएफओ हमीरपुर राकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट का थीम फिटनेस फॉर नेचर रखा गया है। राकेश कुमार ने बताया कि इसमें 13 से ज्यादा टीम में आ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स मीट में टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बार की स्पोर्ट्स मीट में कुछ नई चीजों को भी शामिल किया जा रहा है। इसमें चालकों के लिए भी पहली बार दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। तीन अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी ताकि वन विभाग की गतिविधियों के बारे में लोगों को भी जानकारियां दी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के लिए भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता रखी गई है। इसमें कोई भी ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा ले सकता है । गौरतलब है कि पिछले 24 सालों से इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।