{"_id":"65783994ae59f8f4be0cf354","slug":"video-bral-ma-satashha-sharama-hatayakada-ka-farara-aarapa-palsakaramaya-para-kasaga-shakaja-sapatata-haga-karaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में संतोष शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी पुलिसकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में संतोष शर्मा हत्याकांड के फरार आरोपी पुलिसकर्मियों पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति होगी कुर्क
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन हुई किसान संतोष शर्मा की हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिसकर्मियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह आश्वासन एसपी देहात ने ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को दिया है। मंगलवार को ब्राह्मण महासभा के लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे और यहां एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा से मुलाकात की। एसपी देहात ने उन्हें आश्वासन दिया कि भमोरा थाना प्रभारी की बेटी की शादी की वजह से वह कुर्की का आवेदन नहीं कर पाए थे। बुधवार को कोर्ट में 82 की कार्रवाई के लिए पुलिस आवेदन कर देगी। जल्द ही फरार पुलिसकर्मियों की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। उनकी तलाश भी चल रही है। एसपी देहात के आश्वासन पर ब्राह्मण सभा के लोग संतुष्ट हो गए और उन्होंने बुधवार का धरना स्थगित करने का ऐलान किया दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।