{"_id":"65782fd78d0e66338e0e3ab3","slug":"video-hand-parv-was-held-for-the-first-time-in-shirgul-temple-of-kanda-village-of-sirmaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कंडा गांव के शिरगुल महाराज मंदिर में पहली बार हुआ शांद पर्व, हजारों लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कंडा गांव के शिरगुल महाराज मंदिर में पहली बार हुआ शांद पर्व, हजारों लोग हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का गिरिपार क्षेत्र पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए भी प्रदेश में जाना जाता है। खान-पान की बात हो या पारंपरिक त्योहार हो, सभी त्योहारों में लोगों में खूब उत्साह देखने को मिलता है। इसक उदाहरण पच्छाद क्षेत्र के कंडा गांव में देखने को मिला। यहां पर प्राचीन शिरगुल महाराज के मंदिर में पहली बार शांद पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। साथ में मंदिर की छत पर कुरुड़ भी स्थापित की गई। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों व शहनाइयों की स्वर लहरियों के साथ कई देवी-देवताओं की पालकियां शांद में पहुंचीं। वहीं, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिरगुल महाराज का जयकारा लगाते रहे और देवता के गण अठखेलियां करते रहे। यहां के कुल देवता शिरगुल महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देते हैं। शांद पर्व के अवसर पर जिला सिरमौर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं ने शिरकत की। गौरतलब है कि यह महायज्ञ कई पीढ़ियों से मनाया जा रहा है। इस पर्व में शिरगुल महाराज के समस्त अनुयायी और विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी उपस्थति दर्ज करवाते हैं। यहां पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसे दूर-दूर से आए लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। माना जाता है कि शांद महायज्ञ क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं रक्षा के लिए किया जाता है। शांद महायज्ञ में पारंपरिक देव स्तुति व ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनियों ने पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।