{"_id":"65783a1564453304070363b4","slug":"video-selection-camp-organized-for-nss-volunteers-of-84-schools-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में 84 स्कूलों के एनएसएस स्वयं सेवियों के लिए लगाया चयन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में 84 स्कूलों के एनएसएस स्वयं सेवियों के लिए लगाया चयन शिविर
जिला चंबा के 84 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की एनएसएस यूनिटों के दो-दो स्वयं सेवियों के लिए बारगाह मैदान में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन शिविर में युवक-युवतियों में काफी उत्साह देखने को मिला। जानकारी देते हुए शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि बारगाह मैदान में एनएसएस स्वयं सेवियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया। चयन शिविर में पुलिस जवानों ने युवक स्वयं सेवियों और युवती स्वयं सेवियों को डि्रल समेत अन्य प्रकार की गतिविधियां करवाई। बताया कि पुलिस विभाग के जवानों द्वारा 49 युवक स्वयं सेवियों, 49 युवती स्वयं सेवियों का चयन करेंगे। चयनित एनएसएस स्वयं सेवी ऊना जिला में नागा शिविर में भाग लेंगे। ऊना जिला में नागा शिविर में प्रत्येक जिला से अमूमन एक हजार स्वयं सेवी भाग लेंगे। जिसमें से 100 स्वयं सेवियों का चयन गणतंत्र दिवस परेड़ शिमला के लिए होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।