{"_id":"657a969e9b69e9ef87023775","slug":"video-three-houses-burnt-to-ashes-in-pathila-village-of-sainj-valley","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सैंज घाटी के पटहिला गांव में भीषण अग्निकांड, आठ घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सैंज घाटी के पटहिला गांव में भीषण अग्निकांड, आठ घर जले
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी की बनोगी पंचायत के पटहिला गांव में आग लगने से भारी तबाही हुई है। भीषण अग्निकांड में आठ मकान जलकर राख हो गए हैं। इसमें पुश्तैनी और नव निर्मित घर शामिल हैं। गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे भड़की आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने से सर्दी के मौसम में कई लोग बेघर हो गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। अब प्रभावितों को सर्दी की चिंता सताने लगी है।
आग लगने के बाद लकड़ी के बने ये घर देखते ही देखते राख में बदल गए। हालांकि, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। आग लगने की सूचना के बाद तहसीलदार सैंज हीरा लाल नलवा मौके के लिए रवाना हुए। वहीं, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी भी गांव पहुंचे और प्रभावितों से मिले। उन्होंने कहा कि भीषण अग्निकांड में आठ घर आग की भेंट चढ़ गए हैं। अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव सहायता की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।