{"_id":"694b92c63e670f76f808a8d3","slug":"video-leopard-attacked-six-people-killing-one-and-injuring-five-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बल्ह घाटी में आदमखोर तेंदुए ने छह लोगों पर किया हमला, एक की मौत; पांच घायल, क्षेत्र में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बल्ह घाटी में आदमखोर तेंदुए ने छह लोगों पर किया हमला, एक की मौत; पांच घायल, क्षेत्र में दहशत
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी बुधवार सुबह-सुबह आदमखोर तेंदुए की दहशत से कांप उठी। आदमखोर तेंदुए ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है जबकि पांच अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक तेंदुए ने बल्ह घाटी के तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर हमले किए। सबसे पहले उसने चंडयाल में जाकर लोगों को अपना निशाना बनाया और उसके बाद भड़याल में दहशत फैलाई। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मलवाणा गांव में एक युवक पर हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह प्रवासी युवक है जो मंडी में रहता है और यहां अपने रिश्तेदारों के पास आया हुआ था। वहीं घायलों में साहिब सिंह पुत्र जोगी मलदार निवासी बिहार, दीनानाथ पुत्र बिक्रम निवासी भडयाल, चंपा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी मलवाणा, जनित पुत्र दीनानाथ निवासी भडयाल और रेखा देवी पत्नी दीनानाथ निवासी भडयाल शामिल हैं। सभी घायलों का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।