{"_id":"6af597ce9bed33ebfc00907c","slug":"video-mandi-chitta-free-himachal-tribal-pride-day-poster-slogan-competition-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतियोगिताएं, 118 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतियोगिताएं, 118 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:11 PM IST
Link Copied
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और जनजातीय इतिहास के महत्व से जोड़ने के उद्देश्य से मंडी में पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में इंदिरा मार्केट स्थित ओपन थिएटर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के 34 स्कूलों के लगभग 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के लिए चिट्टा मुक्त हिमाचल और जनजातीय गौरव दिवस की थीम निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आज्ञा ने पहला, प्रांशु ठाकुर ने दूसरा और बलजीवत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, इसी थीम पर हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में 57 विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई। इसमें दिव्यांशी प्रथम, दर्पण द्वितीय और वंशिका तृतीय स्थान पर रहे।
जनजातीय गौरव दिवस पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें औजस्वी ने प्रथम, शैलजा चंदेल ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नशे के खिलाफ जागरूकता और जनजातीय इतिहास से परिचित करवाना उद्देश्य
कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र सैनी ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को चिट्टे और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और जनजातीय गौरवशाली इतिहास से भी विद्यार्थियों को परिचित करवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।