Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi State BJP Spokesperson Pankaj Jamwal Says—"The Hard Work of Party Workers Has Paid Off It Is a Matter of Respect for All Sections of Society
{"_id":"69f9989fc0551002e405e92a","slug":"video-mandi-state-bjp-spokesperson-pankaj-jamwal-says-the-hard-work-of-party-workers-has-paid-off-it-is-a-matter-of-respect-for-all-sections-of-society-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, सभी वर्गों के सम्मान की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, सभी वर्गों के सम्मान की बात
Ankesh Dogra
Updated Tue, 05 May 2026 12:43 PM IST
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भाजपा के चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद बदलाव देखने को मिला है और इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। पंकज जम्वाल ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार दो माह से अधिक समय तक मेहनत की, जिसके चलते कई क्षेत्रों में भाजपा को मजबूती मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, बावजूद इसके पार्टी ने कई सीटों पर बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी सहित अन्य राज्यों में भी भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए इसे संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी धर्मों और वर्गों को समान सम्मान मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अजय सकलानी, मंडल भाजपा जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष राजीव सूद और आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताई और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।