{"_id":"69a96dff45bb3cffae098f89","slug":"video-mandi-youth-congress-workers-protested-against-the-trade-deal-in-mandi-burnt-the-effigy-of-the-pm-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: ट्रेड डील के खिलाफ मंडी में गरजे युंका कार्यकर्ता, जलाया पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: ट्रेड डील के खिलाफ मंडी में गरजे युंका कार्यकर्ता, जलाया पीएम का पुतला
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:20 PM IST
Link Copied
पीएम मोदी द्वारा अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड़ डील यानि व्यापरिक समझौते के विरोध में पूरे देशभर में कांग्रेस व अन्य दल केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हो गए गए हैं। मंडी में वीरवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा इस ट्रेड डील का विरोध किया गया। जिला मुख्यालय में हुए इस प्रदर्शन के दारौन यूथ कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुतले को आग लगाने से पूर्व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व यूथ कांग्रेस के बीच छीना झपटी भी हुई। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निखिल ठाकुर की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण ठाकुर और निखिल ठाकुर ने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में काम करने के आरोप लगाते हुए कि पीएम मोदी के द्वारा की गई ट्रेड डील पूरी तरह से भारत विरोधी है। युवा नेताओं ने कहा कि केंद्र की यह ट्रेड डील देश के किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार इस जनविरोधी फैसले वापस नहीं लेती है तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य साथियों की हाल ही में की गई गिरफ्तारी के विरोध में भी युवा कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने पर युवाओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र को दबाने की कोशिश है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।