{"_id":"69f99557e8f9b9d2bc072daf","slug":"video-video-jairam-thakur-takes-a-jibe-at-the-cm-says-wherever-he-went-the-congress-lost-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जयराम ठाकुर ने सीएम पर कसा तंज, कहा- जहां-जहां गए, वहां-वहां हारी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जयराम ठाकुर ने सीएम पर कसा तंज, कहा- जहां-जहां गए, वहां-वहां हारी कांग्रेस
Ankesh Dogra
Updated Tue, 05 May 2026 12:29 PM IST
Link Copied
पश्चिम बंगाल में जहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले हैं और उसकी जमानत भी जब्त हो गई है। इससे अब यह साबित हो गया है कि सीएम सुक्खू जहां-जहां भी प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस की हार ही होती है। यह तंज कसा है पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने। मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश के साथ ही देश भर की जनता भी यह जान चुकी है कि सीएम सुक्खू सिर्फ झूठ बोलते हैं। इसलिए उनकी बातों और बहकावों में कोई नहीं आता। इससे पहले भी सीएम सुक्खू जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए गए, वहां-वहां झूठ ही बोला और उसका नतीजा यही हुआ कि कांग्रेस को हर जगह हार का सामना करना पड़ा। असम में भी सीएम के प्रचार का पार्टी को कोई फायदा नहीं मिला। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस ईवीएम के दम पर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी आज उसी ईवीएम को बाकी राज्यों में हार का कारण बताया जा रहा है। सीएम सुक्खू और कांग्रेस पार्टी का यही रवैया हो गया है कि जहां-जहां हार मिले वहां-वहां हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दो। देश भर में ईवीएम के माध्यम से एक बार नहीं अनेकों बार चुनाव हुए हैं और सभी चुनावों को पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाया गया है। इसमें खुद कांग्रेस की सरकारें कई राज्यों में बनी हैं। लेकिन हार के समय ईवीएम पर दोष देना सही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।