{"_id":"6855516b299bf56f6401b3d0","slug":"video-villagers-troubled-by-road-construction-gheraoed-the-committee-that-arrived-to-resolve-the-dispute-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विवाद सुलझाने पहुंची कमेटी का सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीणों ने कर दिया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विवाद सुलझाने पहुंची कमेटी का सड़क निर्माण से परेशान ग्रामीणों ने कर दिया घेराव
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से कंपनी और ठेकेदारों के बीच के विवादों के समाधान के लिए आई तीन सदस्यीय टीम का शुक्रवार को तल्याहड़ के पास गुस्साए ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। मंडी से कोटली के बीच धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण से खफा ग्रामीणों ने टीम को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। इसी के साथ दो दिनों में वार्ता के लिए बैठक को न बुलाने पर चक्का जाम की धमकी दे डाली। मंडी-कोटली-धर्मपुर-सरकाघाट-हमीरपुर-जालंधर नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंडी से कोटली के बीच में निर्माण कार्य में ढिलाई बरती जा रही है। आरोप लगाया है कि गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं हो रहा है और काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण से संबंधित शिकायतें केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी को भी भेजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।