{"_id":"6a23d3e4ce9916b53d0c1ce4","slug":"video-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-samaroh-held-in-reckong-peo-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रिकांगपिओ में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त से सम्मान पाकर चहके मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रिकांगपिओ में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त से सम्मान पाकर चहके मेधावी
किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें किन्नौर के निजी और राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह स्थल भी गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अधिकारियों और शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि जीवन में हर समय कठिन परिश्रम करना ही होगा। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि कोई उल्लेखनीय काम करना है तो कठिन परिश्रम के बिना नहीं हो सकता। इस मौके विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा और प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी मौजद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।