{"_id":"690b339f460e2bd6a104f7fd","slug":"video-doors-of-chitkul-devi-mata-temple-were-closed-for-six-months-chitkul-devi-mata-temple-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: छितकुल देवी माता मंदिर के कपाट छह महीने के लिए हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: छितकुल देवी माता मंदिर के कपाट छह महीने के लिए हुए बंद
भारत-तिब्बत सीमा के सबसे निकटवर्ती गांव छितकुल में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी माता मंदिर के कपाट छह महीने के लिए बंद हो गया। छितकुल की महिलाएं और पुरुषों ने अपनी जनजातीय रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना कर छितकुल देवी माता को गुप्त वास के लिए विशेष रूप से मंदिर में प्रवेश कराया। देवी माता छितकुल के पुजारी मदन नेगी, भारतण नेगी, माथस कृपाल नेगी और रजनीश कुमार, गुर जिया लाल नेगी, हिम्मत सिंह नेगी और तुलसी राम नेगी, ढोलोगा जनक सिंह नेगी और भंडारी अशोक नेगी ने बताया कि सदियों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए बुधवार को देवी माता छितकुल मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद हुए हैं। अब कोई पूजा-पाठ नहीं किया जाएगा। समुद्र तल से किन्नौर के छितकुल गांव की ऊंचाई लगभग 3,450 मीटर है। यह बस्पा घाटी का अंतिम और सबसे ऊंचा गांव है, जो भारत-चीन सीमा के पास स्थित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।