{"_id":"6acca610f2b5b4ca7000be57","slug":"video-international-lavi-mela-rampur-november-11-14-2026-security-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, सुरक्षा में तैनात होंगे 300 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, सुरक्षा में तैनात होंगे 300 पुलिस कर्मी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:49 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित होगा। चार सांस्कृतिक संध्याओं के साथ मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता, लेजर शो, चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी और पारंपरिक स्वाद महोत्सव मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला बुशहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक विरासत का प्रतीक है। मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। इनमें दो संध्याएं पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित होगी।
मेले में बुशहर रियासत के इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पादों और स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पादों को भी मंच मिलेगा। इसके अलावा बुशहर और तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को प्रदर्शित किया जाएगा।
लवी मेला मैदान में आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी में चामुर्थी नस्ल के घोड़े प्रमुख आकर्षण होंगे। घोड़ों के लिए 400 और 800 मीटर की दौड़ के साथ गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
मेले के दौरान रामपुर शहर में विशेष रोशनी और सजावट की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए योजना तैयार की जाएगी और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
किन्नौरी बाजार को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए एक समान शैली की छतरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे बाजार में एकरूपता लाने में मदद मिलेगी।
इस बार विद्यार्थियों के लिए लवी मेले के इतिहास पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी लगेंगी, जिनमें विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
मेले में नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यातायात प्रबंधन और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा और उपाध्यक्ष रोहित नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।