{"_id":"6aabc607f79f54817501c603","slug":"video-paneu-naag-temple-aani-shrimad-bhagwat-katha-dhwajarohan-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले ध्वजारोहण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: आनी के पनेऊ नाग मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले ध्वजारोहण, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:20 PM IST
Link Copied
आनी क्षेत्र के पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम वीरवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा पनेऊ क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कार्यक्रम से पहले जलयात्रा और मंगल गीतों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ जलयात्रा में हिस्सा लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
आयोजन में देवता के पुरोहित गोपाल देव शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा और दलीप शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन की शुभकामनाएं दीं। पुरोहितों ने कथा आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की।
आयोजक रूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पनेऊ नाग मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन 12 से 19 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने समस्त गढ़वासियों और श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया।
रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि कथा आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। आसपास की पंचायतों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कथा के दौरान धार्मिक प्रवचनों, पूजा-अर्चना और अन्य अनुष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बनेगा।
कार्यक्रम में देवता के कारदार मालसिंह ठाकुर, रूपेंद्र ठाकुर, गुर तावे राम, बलदेव, राजकुमार, अजीत कुमार, जीत ठाकुर, सुनील, ख्याले राम, प्रदीप, रमेश ठाकुर, आलम चंद, उत्तम चंद, सुरेश कुमार, दूनी चंद, मोलक राम, मालू राम, परु राम, मोहर सिंह, बिहारी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कुंगश पंचायत के उपप्रधान लच्छी राम, पूर्व प्रधान राकेश कुमार, कर्म चंद ठाकुर, संजय कायथ, अनूप कायथ, शशि शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक वाद्य यंत्रों, मंगल गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।