{"_id":"6aabc5d06c5a94cf730226f5","slug":"video-rampur-bushahr-blood-donation-camp-pm-modi-birthday-35-units-collected-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:19 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू की ओर से रामपुर बुशहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 35 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। भाजपा नेता कौल सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिविर में उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा और भाजपा नेता कौल सिंह ने प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिल सकती है। युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। शिविर के दौरान एकत्रित 35 यूनिट रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अरुण फाल्टा और कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व स्तर पर पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और सेना सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।