{"_id":"6602c2b7d8f4c6cf4a0c818f","slug":"video-phag-fair-begins-in-rampur-gods-and-goddesses-arrive-with-devotees-along-with-laav-lashkar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रामपुर में चार दिवसीय फाग मेला शुरू, लाव-लश्कर के साथ देवलुओं संग पहुंचे देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रामपुर में चार दिवसीय फाग मेला शुरू, लाव-लश्कर के साथ देवलुओं संग पहुंचे देवी-देवता
बुशहर रियासत का मशहूर और देव संस्कृति का परिचायक जिलास्तरीय फाग मेला मंगलवार से शुरू हो गया। कुल्लू और शिमला जिले के देवी-देवता लाव लश्कर सहित हजारों लोगों के साथ रामपुर पहुंचे। इससे पूरा माहौल देवमयी हो गया। पदम महल परिसर के मुख्यद्वार पर मेला आयोजक नगर परिषद के अधिकारी, पार्षद और कर्मचारियों ने मेले में आए देवी-देवताओं को स्वागत किया।फाग मेले की पूर्व संध्या में क्षेत्र के अधिष्ठाता एवं आराध्य देवता साहिब रचोली जाख, देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा और देवता साहिब काजल गसोह अपने देवलुओं के साथ पदम महल परिसर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए राज दरबार की होली खेली। वहीं मंगलवार सुबह देवता जाख रचोली वापस अपने मंदिर की ओर रवाना हुए। इसके बाद शिमला और कुल्लू जिले के देवी देवताओं का आगमन शुरू हुआ। मेले में पहली बार शामिल हो रहे आनी क्षेत्र के अराध्य देवता खुड्डीजल महाराज हजारों श्रद्धालुओं के साथ रामपुर पहुंचे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरूण शर्मा ने बताया कि इस बार जिलास्तरीय फाग मेले में 27 देवी-देवता भाग ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।