{"_id":"6842df16ec6f77bb7e08df13","slug":"video-rampur-bushahr-one-day-pesa-act-workshop-organized-presided-over-by-neeraj-chandla-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: एक दिवसीय पेसा एक्ट कार्यशाला का आयोजन, नीरज चांदला ने की अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: एक दिवसीय पेसा एक्ट कार्यशाला का आयोजन, नीरज चांदला ने की अध्यक्षता
जिला लाहौल स्पीति के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय काजा के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को एक दिवसीय पेसा एक्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त सचिव पंचायती राज नीरज चांदला ने की। नीरज चांदला ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप प्रधानों, ग्राम सभा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों और पंचायत सचिवों को पेसा एक्ट के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को संवेदनशील बनाना और पेसा अधिनियम से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस पहल मुख्य ध्येय लाहौल स्पीति, किन्नौर, पांगी और भरमौर के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को पेसा एक्ट एवं जनजातीय क्षेत्रों में पैसा एक्ट के तहत जो शक्तियां ग्राम सभाओं को प्रदान की गई है उसके बारे में जानकारी प्रदान करना है। कार्यशाला के दौरान सलाहकार पंचायती राज परमेश्वर सिंह नेगी ने भी पेसा एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।