{"_id":"68428e4de35b826bd60a8ad1","slug":"video-five-day-summer-festival-concluded-in-tapri-minister-jagat-singh-negi-attended-as-the-chief-guest-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नाैर: टापरी में पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव संपन्न, मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नाैर: टापरी में पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव संपन्न, मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने देर शाम किन्नौर जिला की उप तहसील टापरी में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जनजातीय विकास मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले एवं त्योहार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं और वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि किन्नौर अपनी समृद्ध संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान व पहरावे के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सहित किन्नौर जिला को बागवानी व कृषि की आधुनिक तकनीकों से लैस किया जा रहा है और बागवानी व कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं से लघु एवं सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के पूह उपमंडल में शीघ्र ही सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर मेला कमेटी को 3 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की और शीघ्र ही स्थायी स्टेज के निर्माण का आश्वासन प्रदान किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, ग्राम पंचायत यूला, चगांव, मीरू व उरनी के प्रधान सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।