{"_id":"68428bb424b85d2a5d077d89","slug":"video-mock-drill-in-hamirpur-district-shaken-by-earthquake-rescue-operation-carried-out-at-10-places-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में मॉक ड्रिल: भूकंप से कांपा जिला, 10 स्थानों पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में मॉक ड्रिल: भूकंप से कांपा जिला, 10 स्थानों पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में जिले में 10 स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कंट्रोल रूम से निगरानी की। एडीसी अभिषेक गर्ग सभी टीमों को निर्देश दिए। मॉक ड्रिल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की गई। जिले में रिक्टर पैमाने पर 8.0 की तीव्रता वाले भूकंप के परिदृश्य का अलर्ट जारी किया गया। इस भूकंप के कारण जिला के दस स्थानों पर होने वाले नुक्सान की सूचना जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) को प्राप्त हुई। इसके तुरंत बाद जिले में आईआरएस सक्रिय हुई। सबसे पहले नुकसान वाले स्थानों पर स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया देखी गई। उसके बाद बचाव दलों को घटनास्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि बस स्टैंड हमीरपुर और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर के भवनों के क्षतिग्रस्त होने तथा इनमें फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।