{"_id":"6a687c73f7b2a20d0e011c88","slug":"video-rampur-bushahr-swachh-shahar-campaign-development-works-municipal-council-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में शुरू होगा 'स्वच्छ शहर' अभियान, हर वार्ड में होंगे दो-दो विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में शुरू होगा 'स्वच्छ शहर' अभियान, हर वार्ड में होंगे दो-दो विकास कार्य
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Jul 2026 03:24 PM IST
Link Copied
नगर परिषद रामपुर बुशहर ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए 'स्वच्छ शहर, रामपुर बुशहर' अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत नगर परिषद के सभी आठ वार्डों में हर 10 दिन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में दो-दो विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएंगे।
मंगलवार को नगर परिषद की पहली मासिक बैठक अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भाग लिया। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने नगर परिषद की आय-व्यय, विकास कार्यों, बिजली, सीवरेज और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पार्षदों से अपने-अपने वार्डों के दो प्रमुख विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द तैयार कर सहायक और कनिष्ठ अभियंता को सौंपने के निर्देश दिए।
बैठक में वार्ड नंबर-4 में सतलुज कैफे से ब्रौ पुल तक सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, नगर परिषद कार्यालय के पीछे सतलुज नदी पर पुल निर्माण, रैन बसेरा भवन के सुधार, ओपन जिम निर्माण और मुख्य बाजार की सड़क की मरम्मत सहित कई विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक लागत वाले कार्यों के टेंडर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कचरा संग्रहण प्रणाली में भी बदलाव किया गया है। निर्णय लिया गया कि अब नगर परिषद क्षेत्र में चार दिन गीला कचरा और दो दिन सूखा कचरा घर-घर से एकत्र किया जाएगा। इसके अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने और सब्जी विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।
नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि शहर के समग्र विकास और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 'स्वच्छ शहर, रामपुर बुशहर' अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के सहयोग से नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।