{"_id":"6ae9b0c40e0384b0ee0bedc1","slug":"video-diet-nahan-two-day-workshop-32-teachers-school-library-training-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डाइट नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पुस्तकालय व्यवस्था मजबूत करने के लिए 32 शिक्षक प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डाइट नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पुस्तकालय व्यवस्था मजबूत करने के लिए 32 शिक्षक प्रशिक्षित
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:30 PM IST
Link Copied
स्कूलों में पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हो गई। कार्यशाला में सिरमौर जिले के 16 शिक्षा खंडों से पहुंचे 32 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक शिक्षा खंड से दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को बाल मित्र पुस्तकालय की अवधारणा, पुस्तकों के संग्रह और प्रबंधन, पुस्तकालय संचालन तथा विद्यार्थियों में नियमित पढ़ने की आदत विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
डाइट की प्रवक्ता मीरा ठाकुर ने पढ़ने के महत्व और बाल साहित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों में पठन संस्कृति विकसित करने के लिए उनकी उम्र और रुचि के अनुरूप साहित्य उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बाल साहित्य के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशीलता, भाषा कौशल और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।
जिला समन्वयक स्कूल लाइब्रेरी डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों को प्रभावी पुस्तकालय व्यवस्था से जोड़ना और विद्यालयों में पुस्तकालयों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। इस दिशा में रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट समग्र शिक्षा के साथ मिलकर सहयोग कर रहा है।
कार्यशाला में ट्रस्ट की ओर से शिमला के स्टेट ट्रेनर दीपक कन्याल ने स्रोत समूह के सदस्य के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान पुस्तकों के चेक-इन और चेक-आउट की प्रक्रिया, पुस्तकालय में पठन गतिविधियों का आयोजन, पुस्तकों का उचित रखरखाव और पुस्तकालय संचालन में समुदाय की भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा शिक्षकों को लाइब्रेरी रेटिंग सिस्टम यानी पुस्तकालय मूल्यांकन प्रणाली के बारे में भी बताया गया।
कार्यशाला के स्रोत समूह में जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा के अलावा डाइट की प्रवक्ता मीरा ठाकुर और प्रवक्ता नीतू तोमर शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।