{"_id":"6ad4aff7de95db2c41085f35","slug":"video-durga-ashtami-temples-devotees-dadahu-renukaji-sirmaur-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: दुर्गाष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, ददाहू और रेणुकाजी में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: दुर्गाष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, ददाहू और रेणुकाजी में उमड़े श्रद्धालु
दुर्गाष्टमी का पर्व रविवार को ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब चहल-पहल रही। भक्तों ने मां दुर्गा को हलवा-पूरी, चने, फल और पंचमेवा का भोग लगाया। साथ ही कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर मां के जयकारे गूंजते रहे और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां का गुणगान किया।
दुर्गाष्टमी पर मां रेणुका मंदिर, गायत्री मंदिर, धारटीधार स्थित ला माता मंदिर, सैनधार के मनसा माता मंदिर और ददाहू के दुर्गा माता मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद मांगा।
पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
वहीं, रेणुकाजी स्थित निर्वाण आश्रम में आयोजित सप्तचंडी महायज्ञ में अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा का आह्वान और स्तुति की गई। आयोजकों के अनुसार, मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।