{"_id":"6ae1cbbb1fec473e3207d279","slug":"video-harshwardhan-chauhan-says-irregularities-were-found-in-56-industrial-units-in-sirmaur-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: हर्षवर्धन चौहान बोले- सिरमौर में 56 उद्योगों में मिलीं अनियमितताएं, सभी मामलों में हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: हर्षवर्धन चौहान बोले- सिरमौर में 56 उद्योगों में मिलीं अनियमितताएं, सभी मामलों में हुआ सुधार
सिरमौर जिले में उद्योगों के निरीक्षण के दौरान 56 मामलों में अनियमितताएं सामने आईं, जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं वर्ष 2026-27 के दौरान जिले में 13,719 मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया गया, जबकि वन विभाग ने 588 हेक्टेयर भूमि पर 4,84,700 पौधे रोपित किए हैं। ये आंकड़े बुधवार को नाहन के बचत भवन में आयोजित जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सामने आए। बैठक की अध्यक्षता उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यक्रम के गैर-सरकारी सदस्यों से भी सतर्कता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि योजनाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी हो सके और सामने आने वाली कमियों को दूर किया जा सके।
बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा सहित जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।