{"_id":"6a9a7dd5a06e2b459105b29e","slug":"video-nahan-dav-school-janmashtami-krishna-cultural-program-2026-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कृष्ण जन्माष्टमी पर डीएवी स्कूल नाहन के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, नृत्य और लघु नाटिका से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कृष्ण जन्माष्टमी पर डीएवी स्कूल नाहन के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, नृत्य और लघु नाटिका से बांधा समां
डीएवी स्कूल नाहन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-केजी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया।
यूकेजी के विद्यार्थियों अद्विका, शिवाक्षी, ईशान्वी, अमायरा, मनस्वी और एकांश ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं एलकेजी की प्रियान्शी, कीर्ति, आध्या, आराध्या और दिव्या ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। नर्सरी कक्षा के त्रयश और मिष्टी की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें कक्षा पहली के रुद्रांश, रेवान, रुद्र, वेदश्री और सारांश तथा कक्षा दूसरी के अभिनंदन, चिराग, रुद्रांश, सान्विका, आरोही, यशस्वी और देवांशी ने अभिनय किया। बच्चों ने अपनी भूमिकाओं को उत्साह और आत्मविश्वास के साथ निभाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं। साथ ही ऐसी गतिविधियों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गतिविधि प्रभारी शिक्षिका प्रिया शर्मा सहित शिक्षिका नीरज, अंकिता, प्रिया भारद्वाज और उमेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।