{"_id":"6ab662a5465a513d43025ed2","slug":"video-nahan-muslim-community-extends-a-helping-hand-for-vijay-kumars-treatment-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: विजय कुमार के इलाज के लिए मुस्लिम समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ, मस्जिद ने 10 मिनट में जुटाए 31 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: विजय कुमार के इलाज के लिए मुस्लिम समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ, मस्जिद ने 10 मिनट में जुटाए 31 हजार
नाहन (सिरमौर)। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। इसका जीवंत उदाहरण नाहन शहर में देखने को मिला, जहां हरिपुर खोल निवासी 27 वर्षीय विजय कुमार के इलाज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। विजय की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उनकी सात साल की बेटी अपने पिता को फिर से स्वस्थ देखना चाहती है। इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से नाहन शहर में उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाई जा रही है। विजय की मदद के लिए दिव्यांश बैरागी, राहुल और उनके साथी लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद कच्चा टैंक में मस्जिद के माइक से विजय कुमार के इलाज के लिए मदद की अपील की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महज 10 से 15 मिनट में 31 हजार रुपये एकत्र कर दिए। मदद का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। शहर की अन्य पांच मस्जिदों में भी प्रत्येक शुक्रवार को विजय के इलाज के लिए सहयोग राशि एकत्र करने की बात कही गई है। इस पहल ने यह संदेश दिया है कि जरूरत के समय इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और किसी की जिंदगी बचाने के लिए समाज की सामूहिक संवेदना सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। दिव्यांश बैरागी ने कहा कि उन्हें और उनके साथियों को मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद में सम्मान और आत्मीयता दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।