{"_id":"6a953ce9065c9824950f05c1","slug":"video-nahan-rani-tal-duck-trapped-chinese-manjha-rescue-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन के रानीताल तालाब में चाइनीज मांझे में फंसी बत्तख, नगर परिषद ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन के रानीताल तालाब में चाइनीज मांझे में फंसी बत्तख, नगर परिषद ने किया रेस्क्यू
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 PM IST
Link Copied
नाहन के ऐतिहासिक रानीताल पार्क स्थित तालाब में सोमवार सुबह चाइनीज मांझे में उलझने से एक बत्तख घायल हो गई। डोर उसकी गर्दन और पंजों में बुरी तरह फंस गई थी, जिससे वह तालाब में ठीक से तैर भी नहीं पा रही थी। सूचना मिलने पर नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बत्तख को डोर से बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद बत्तख को उपचार के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में पतंगबाजी के दौरान इस्तेमाल होने वाले खतरनाक मांझे को लेकर चिंता जताई है।
वार्ड नंबर आठ के पार्षद संजय चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह रानीताल पार्क के तालाब में तैर रही बत्तख अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। डोर उसकी गर्दन और पंजों में इस तरह लिपटी थी कि उसके लिए सामान्य रूप से हिलना-डुलना मुश्किल हो गया था।
बत्तख को परेशान हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
पार्षद संजय चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान हुई पतंगबाजी के बाद शहर में कई स्थानों पर पेड़ों, बिजली की तारों और रास्तों के आसपास मांझा लटका हुआ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि यह राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।
उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा सामान्य धागे की तुलना में अधिक मजबूत और धारदार होता है। इसके संपर्क में आने पर लोगों और पशु-पक्षियों को चोट लगने का खतरा रहता है।
स्थानीय लोगों और पार्षद ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा अभी भी शहर के बाजारों में उपलब्ध है। उन्होंने प्रशासन से इसकी बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दुकानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पार्षद और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शहर में पेड़ों, बिजली की तारों और सार्वजनिक स्थानों पर फंसे मांझे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
उनका कहना है कि समय रहते ऐसे खतरनाक मांझे को हटाने से पशु-पक्षियों और राहगीरों के साथ होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।