{"_id":"67cb15207b0c5bc2aa0e3c1b","slug":"video-nathuram-chauhan-said-after-the-complaint-the-government-banned-blasting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाथूराम चौहान बोले- शिकायत के बाद सरकार ने लगाई ब्लास्टिंग पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाथूराम चौहान बोले- शिकायत के बाद सरकार ने लगाई ब्लास्टिंग पर रोक
नेशनल हाईवे ग्रीन कोरिडोर पांवटा-शिलाई-गुम्मा पर प्रशासन द्वारा नियंत्रित जिलेटीन की ब्लास्टिंग के मामले में सरकार ने रोक लगा दी है। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में समाजसेवी नाथूराम चौहान ने दी। चौहान ने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद उन्होंने मामले में मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत भेजे जाने के दो घंटे के भीतर ही उन्होंने जिला के उपायुक्त को आदेशों को रद्द करने को लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद उपायुक्त की तरफ से संबधित एसडीएम को भी आगे आदेश जारी कर दिए गए हैं। चौहान ने बताया कि प्राकृति को बचाने को लेकर उनकी मुहीम लगातार जारी है। नियमों की अवहेलना कर कार्य किए जाने को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।