{"_id":"6adb3d10284f9c2dac0329f6","slug":"video-three-day-entrepreneurship-mindset-workshop-in-nahan-teachers-being-taught-the-tricks-of-entrepreneurship-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में तीन दिवसीय उद्यमिता मानसिकता कार्यशाला, शिक्षकों को सिखाए जा रहे उद्यमिता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में तीन दिवसीय उद्यमिता मानसिकता कार्यशाला, शिक्षकों को सिखाए जा रहे उद्यमिता के गुर
डाइट नाहन में पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता मानसिकता कार्यशाला के दूसरे दिन भी गतिविधि आधारित प्रशिक्षण जारी है। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है, जिनसे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समस्या समाधान के कौशल विकसित किए जा सकें। कार्यशाला में जिले के 12 पीएमश्री स्कूलों के 24 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है है। पहले दिन शिक्षकों को 20 मिनट में एक वस्तु के 100 अलग-अलग उपयोग बताने का टास्क दिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें लीक से हटकर सोचने और उपलब्ध संसाधनों के नए उपयोग तलाशने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण, व्यावसायिक विचारों के विकास, समुदाय की समस्याओं की पहचान और उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल, क्विज, केस स्टडी और मूल्यांकन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की समझ विकसित करेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ शैली गोपाल भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।