{"_id":"6a621a039a529be90e0c72e1","slug":"video-paonta-sahib-villagers-plead-against-rendering-a-helpless-person-homeless-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब: ग्रामीणों ने असहाय व्यक्ति को बेघर नहीं करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब: ग्रामीणों ने असहाय व्यक्ति को बेघर नहीं करने की लगाई गुहार
सूरजपुर के समीप स्थित एक धार्मिक संस्था के पास गुरुवार को काफी देर हंगामा हुआ। अदालत से धार्मिक संस्था भूमि से जुडे एक मामले में जीत गई है। इसके बाद प्रशासनिक पुलिस विभाग की टीम मौके पर कब्जा हटाने को पहुंची थी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कब्जा हटाने पहुंची टीम व धार्मिक संस्थान से भी गुहार लगाई कि असहाय व्यक्ति का आशियाना नहीं हटाया जाए। हालांकि, तहसीलदार पांवटा साहिब ने ग्रामीणों के समक्ष बातचीत में साफ किया है कि अदालत के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा। नंबरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि अदालत का फैसला सर्वमान्य रहता है। प्रभावित व्यक्ति बेघर हो जाने के भय से बेहद चिंतित है। इसलिए कुछ स्थानीय ग्रामीण असहाय व्यक्ति को अन्य स्थान पर आशियाना बनाने की भी मांग कर रहे हैं। इसके लिए धार्मिक संस्थान के स्थानीय प्रतिनिधियों से सहयोग करने की भी गुहार लगा रहे हैं। तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज ने कहा कि मौके पर टीम गई थी। गुरुवार को तहसीलदार पांवटा साहिब मस्तराम भारद्वाज, कानूनगो कमलेश कुमार राजस्व विभाग टीम व पुलिस जवान मौके पर पहुंची। मौके पर एक कब्जा हटाने के दौरान सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पांवटा के उप प्रधान हरभजन सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान मोहन सिंह सहोता, उप प्रधान गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह नंबरदार, पूर्व प्रधान दाता राम, अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह व किशोरी लाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हरभजन सिंह ने कहा कि कई दशकों से परिवार सूरजपुर में इस भूमि पर रह रहा है। जिस पृथ्वी सिंह का टीननुमा कच्चा मकान हटाया जाना है, वो बेहद निर्धन, असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।