{"_id":"6ae82b43ff22dc91ea049cec","slug":"video-sadhu-pul-durga-mata-temple-fair-kabaddi-salogra-durga-club-winners-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: साधुपुल मेले में कबड्डी का रोमांच, महिला वर्ग में सलोगड़ा और जूनियर पुरुष वर्ग में दुर्गा क्लब विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: साधुपुल मेले में कबड्डी का रोमांच, महिला वर्ग में सलोगड़ा और जूनियर पुरुष वर्ग में दुर्गा क्लब विजेता
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:48 AM IST
Link Copied
कंडाघाट के साधुपुल स्थित ऐतिहासिक महिषासुर मर्दिनी स्वरूप दुर्गा माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले के दौरान आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में सलोगड़ा की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि पुरुष जूनियर वर्ग में दुर्गा क्लब साधुपुल विजेता बना।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में सलोगड़ा की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, तुंदल की टीम उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
पुरुष जूनियर वर्ग के कबड्डी मुकाबले में दुर्गा क्लब साधुपुल ने तुंदल की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। इस वर्ग में भी विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
समापन अवसर पर समाजसेवी तरसेम भारती मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बीडीसी अध्यक्षा इंद्रा चौहान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं।
मेला कमेटी के प्रधान पवन ठाकुर ने मेले के इतिहास और इस दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ स्थानीय परंपराओं और धार्मिक उत्सव को भी बढ़ावा मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।