{"_id":"6ab38eda0d4679177e0e7cd9","slug":"video-sirmaur-bull-falls-40-feet-deep-gorge-rescued-with-hydra-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 40 फीट गहरी खाई में गिरा बैल, हाइड्रा की मदद से देर रात सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 40 फीट गहरी खाई में गिरा बैल, हाइड्रा की मदद से देर रात सुरक्षित निकाला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:03 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार रात एक बेसहारा बैल के खाई में गिरने के बाद देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यशवंत विहार स्थित गायत्री मंदिर के पास आपस में लड़ते हुए एक बैल अचानक 40 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरा।
घटना की जानकारी मिलते ही श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की टीम सक्रिय हुई। सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने राजीव शर्मा और इंद्रा चावरिया के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष उपमा धीमान और फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी गई।
रात का समय होने और खाई काफी गहरी होने के कारण बैल को सुरक्षित बाहर निकालना आसान नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बैल को बाहर निकालने के लिए भारी मशीन की जरूरत महसूस हुई।
इसके बाद राहिल क्रेन सर्विस के माध्यम से राजेश से संपर्क किया गया। उन्होंने हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की और रात नौ बजे से पहले हाइड्रा लेकर मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया।
इधर, सुमित गुप्ता ने एसडीएम से संपर्क कर घायल बेसहारा पशु के उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया। एसडीएम के निर्देश पर वेटरनरी विभाग की टीम दवाइयां लेकर मौके पर पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से बैल को खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम को अंधेरे और गहरी खाई के कारण काफी सावधानी बरतनी पड़ी। आखिरकार अभियान सफल रहा और बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पशु के उपचार के लिए मौके पर पहुंची वेटरनरी टीम ने भी आवश्यक मदद की।
इस पूरे रेस्क्यू अभियान में श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी, फायर ब्रिगेड, स्थानीय लोगों, प्रशासन और वेटरनरी विभाग की टीम ने सहयोग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।