{"_id":"6aeb09467da48ace940e2b99","slug":"video-unique-science-and-art-exhibition-held-at-malgaon-school-students-showcase-their-talent-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: मलगांव स्कूल में सजी विज्ञान और कला की अनूठी प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: मलगांव स्कूल में सजी विज्ञान और कला की अनूठी प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में बुधवार को मिशन लाइफ के तहत सदनवार विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए गणित एवं विज्ञान के मॉडलों, आकर्षक पोस्टरों, रंगोलियों और विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजन के दौरान गणित एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण और रंगोली प्रतियोगिता सहित एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यकारी मुख्याध्यापक संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। इनसे बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों की गतिविधियों का निरीक्षण करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।