{"_id":"6ad7123dc787a57b720e7bec","slug":"video-rss-path-sanchalan-mall-road-solan-vijayadashami-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में आरएसएस ने मालरोड पर बैंड-बाजे के साथ निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में आरएसएस ने मालरोड पर बैंड-बाजे के साथ निकाला पथ संचलन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:33 PM IST
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें वर्ष के अवसर पर सोलन में विजयदशमी पर पारंपरिक गणवेश, घोष वादन और शस्त्र पूजन के साथ भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान शहर के मालरोड पर बैंड-बाजे की धुनों के बीच स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से मार्च किया। कार्यक्रम में संघ के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल रहे।
आरएसएस की ओर से आयोजित पथ संचलन की शुरुआत राजा दुर्गा सिंह क्लब से हुई। यहां से स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में घोष वादन के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए आगे बढ़े। मालरोड पर भी बैंड-बाजे के साथ पथ संचलन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में संघ की पारंपरिक गतिविधियों के तहत घोष वादन और शस्त्र पूजन किया गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ पथ संचलन में हिस्सा लिया। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी रही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हर वर्ष विजयदशमी पर इस तरह का पथ संचलन आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम सोलन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में शामिल होकर संघ की गतिविधियों और परंपराओं का प्रदर्शन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।