{"_id":"6ad71072278a2d165d0e2baf","slug":"video-solan-paneer-sample-fails-food-safety-department-notice-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में पनीर का सैंपल फेल, कारोबारी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में पनीर का सैंपल फेल, कारोबारी को नोटिस जारी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:25 PM IST
Link Copied
त्योहारी सीजन के बीच सोलन शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पनीर का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम सोलन की ओर से जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने कारोबारी को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन की शुरुआत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न कारोबारियों की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। अब रिपोर्ट आने के बाद पनीर का एक सैंपल खराब पाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पनीर में फैट की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित कारोबारी को नोटिस मिलने के एक माह के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद विभाग जांच रिपोर्ट को न्यायालय में पेश करेगा। न्यायालय के आदेशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से दुकानों से सैंपल एकत्र किए जाते हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाती है, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि विभाग की ओर से भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने पर पनीर का एक सैंपल खराब पाया गया है। संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।