{"_id":"6b07f8bde8bc2225400dce2d","slug":"video-solan-children-park-disabled-friendly-facilities-inaugurated-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के चिल्ड्रन पार्क में दिव्यांगों के लिए बनीं विशेष सुविधाएं, नगर निगम आयुक्त ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के चिल्ड्रन पार्क में दिव्यांगों के लिए बनीं विशेष सुविधाएं, नगर निगम आयुक्त ने किया उद्घाटन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
शहर के मॉल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क अब दिव्यांगों के लिए भी सुलभ हो गया है। एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन ने पार्क को दिव्यांग-अनुकूल बनाया है। गुरुवार को नगर निगम सोलन के आयुक्त राजदीप सिंह और फाउंडेशन की संस्थापक हरलीन कौर ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
नई सुविधाओं के बाद व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले दिव्यांगजन भी आसानी से पार्क में पहुंचकर घूम सकेंगे। वहीं, दृष्टिहीन लोगों के लिए भी विशेष रास्ता तैयार किया गया है, जिससे वे पार्क में आवाजाही कर सकेंगे।
एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की संस्थापक हरलीन कौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और लोगों को भी आम लोगों की तरह पार्क में घूमने और खुशियां साझा करने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी फाउंडेशन नगर निगम के साथ मिलकर विभिन्न परियोजनाओं पर काम करेगा।
फाउंडेशन के हिमाचल प्रबंधक योगेश शर्मा ने बताया कि सोलन के बाल उद्यान के अलावा शिमला के रिज मैदान स्थित झांसी पार्क को भी दिव्यांग-अनुकूल बनाया जा चुका है। छोटा शिमला के ब्रॉक होस्ट में भी एक नया दिव्यांग-अनुकूल पार्क तैयार किया गया है।
योगेश शर्मा के अनुसार, फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश के करीब दस जिलों में कृत्रिम अंगों को लेकर निशुल्क शिविर आयोजित कर चुका है। इन शिविरों से सैकड़ों दिव्यांग लोगों को लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिमला और सोलन में करीब पांच स्कूलों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग किया गया है। इसके अलावा नए भवनों के निर्माण में भी फाउंडेशन ने योगदान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।