{"_id":"6ad1e932ecbd1290ee092463","slug":"video-solan-congress-bike-rally-save-democracy-save-vote-save-country-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में कांग्रेस की बाइक रैली, ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में कांग्रेस की बाइक रैली, ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
Link Copied
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र की मजबूती और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य सोलन अमित ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित रैली सुबह 11 बजे पुराने विश्राम गृह सोलन से शुरू हुई। रैली कोटलानाला पहुंची और वहां से वापस लौटते हुए पुराने डीसी ऑफिस चौक से होकर मिनी सचिवालय सोलन तक निकाली गई।
इस अवसर पर अमित ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों का अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना जरूरी है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य आम जनता को लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
अमित ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रैली के जरिए नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और मतदान के अधिकार के महत्व को समझने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।