{"_id":"6752ae1f25187697440cfb0d","slug":"video-a-program-was-organized-at-mc-park-in-una-on-the-death-anniversary-of-dr-bhim-rao-ambedkar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर ऊना के एमसी पार्क में हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर ऊना के एमसी पार्क में हुआ कार्यक्रम
श्री गुरु रविदास महासभा जिला इकाई ऊना की अध्यक्ष शकुंतला संधु की अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर एमसी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इमसमें सभी पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की फोटाे पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए गए पथ चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे और कहा कि शिक्षित संगठित और संघर्ष होकर आगे बढ़े। डॉ. भीम राव आंबेडकर की ओर से देश के संविधान के निर्माण के लिए जो काम किया है, उसके ऊपर भी चर्चा की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त तलसीलदार बलदेव चंद महासचिव, संजय बख्शी राम भट्टी, नरेश एडवोकेट, नरेश कुमार, संजय कुमार, देवराज, सेवानिवृत्त तहसीलदार हीरा, चमन भाटिया, सेवानिवृत उपमुख्य अभियंता आरडी संधू, कश्मीर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।