{"_id":"6adc8003f63e57a80300216f","slug":"video-jnu-professor-sanjeev-sharma-delivered-a-lecture-at-a-school-in-una-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जेएनयूके प्रोफेसर संजीव शर्मा ने स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में दिया व्याख्यान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जेएनयूके प्रोफेसर संजीव शर्मा ने स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में दिया व्याख्यान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में प्रख्यात पर्यावरण विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद् प्रो. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा सतत विकास के महत्व पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उनके आगमन से विद्यालय में एक विशेष शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समझने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने का अवसर मिला। प्रो. संजीव शर्मा पर्यावरण अध्ययन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं तथा पर्यावरण अध्ययन एवं शोध से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे विश्वविद्यालय में विद्यार्थी कल्याण एवं शैक्षणिक प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।