Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Auto-rickshaw drivers distressed over receiving CBG instead of CNG; claim increased costs and vehicle breakdowns
{"_id":"6ac4cb6c368ea6533f0a8f8e","slug":"video-auto-rickshaw-drivers-distressed-over-receiving-cbg-instead-of-cng-claim-increased-costs-and-vehicle-breakdowns-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: सीएनजी की जगह सीबीजी मिलने से ऑटो चालक परेशान, खर्च बढ़ने और वाहनों में खराबी का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: सीएनजी की जगह सीबीजी मिलने से ऑटो चालक परेशान, खर्च बढ़ने और वाहनों में खराबी का दावा
अंब क्षेत्र में सीएनजी ऑटो चालकों को सीएनजी की जगह सीबीजी मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालकों ने ईंधन खर्च बढ़ने, ऑटो की पिकअप कम होने और कुछ वाहनों में तकनीकी दिक्कत आने की शिकायत की है। चालकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सीबीजी की कीमत, गुणवत्ता, मात्रा और वाहनों पर इसके प्रभाव की जांच करवाने की मांग की है। ऑटो चालकों के अनुसार, पहले उनके वाहनों में करीब पांच किलो सीएनजी भरवाई जाती थी, जबकि अब करीब छह किलो सीबीजी की जरूरत पड़ रही है। उनका दावा है कि इससे ईंधन पर होने वाला खर्च बढ़ गया है। कुछ चालकों ने सीबीजी भरवाने के बाद इंजन और अन्य मशीनरी में दिक्कत आने की शिकायत भी की है। ऑटो चालक संदीप कुमार ने कहा कि सीएनजी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में सीबीजी डलवानी पड़ रही है। उनके अनुसार, एजेंसी की ओर से उन्हें आगे चलकर वाहन की मशीनरी में दिक्कत आने की बात भी बताई गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य स्थानों पर सीएनजी उपलब्ध हो रही है तो अम्ब में सीएनजी क्यों नहीं मिल रही है। ऑटो चालक हरीश कुमार ने कहा कि जब से ऑटो में सीबीजी डाली जा रही है, तब से पिकअप काफी कम हो गई है। चढ़ाई पर वाहन चलाने में भी दिक्कत आ रही है। इससे ऑटो चालक परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।