{"_id":"6acf70584a5dd65bcd0a6f68","slug":"video-awareness-program-on-career-guidance-and-the-job-market-held-at-bangana-college-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय बंगाणा में कॅरियर मार्गदर्शन व रोजगार बाजार पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय बंगाणा में कॅरियर मार्गदर्शन व रोजगार बाजार पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
बंगाणा ऊना
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय, परवाणू तथा महाविद्यालय के कॅरियर गाइडेंस सेल के संयुक्त सहयोग से कॅरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार बाजार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं, कौशल विकास तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में परवाणू से आए शिक्षा अधिकारी तिलक राज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार प्राप्त करने और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान एवं आवश्यक कौशल का विकास भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संचार कौशल, टीम निर्माण, आपसी समन्वय तथा विवाद समाधान जैसे सॉफ्ट स्किल्स की रोजगार बाजार में विशेष भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।