{"_id":"6879f79680d37f2af70014bc","slug":"video-bangana-bridge-construction-work-started-in-tyasar-village-villagers-expressed-gratitude-2025-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंगाणा: त्यासर गांव में पुली निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा: त्यासर गांव में पुली निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार
लठियाणी पंचायत के तहत त्यासर गांव में बरसात के दौरान जान जोखिम में डालकर नाला पार करने की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब शुरू हो गया है। गांव में लंबे समय से लंबित पुली निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है, जिससे ग्रामीणों में हर्ष और संतोष का वातावरण है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर पुली नहीं होने के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बरसात के मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले नाले को पार करना पड़ता था। पंचायत समिति सदस्य जोगेंद्र देव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण मांग को 22 जून को विकास खंड कार्यालय में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद अब पुली निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए स्थानीय विधायक विवेक शर्मा एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अपनी-अपनी निधियों से धनराशि स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों की ओर से कुलदीप कुमार, रिटायर्ड फौजी दर्शन कुमार, मुकेश सिंगा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद समेत अन्य लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का विशेष आभार प्रकट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।