{"_id":"6ad7394eaae20223f00dd5ff","slug":"video-devbhoomi-foundation-free-medical-camp-blood-donation-una-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में देवभूमि फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर, 40 लोगों ने किया रक्तदान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:20 PM IST
Link Copied
देवभूमि फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को न्यू आईएसबीटी ऊना में निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 450 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 310 लोगों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच करवाई। इसके अलावा 350 लोगों के रक्तचाप और शुगर के टेस्ट किए गए। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान भी किया।
कार्यक्रम में नगर निगम ऊना के चेयरमैन पृथी पाल सिंह और एमआरसी ग्रुप के चेयरमैन मुकेश रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एमआरसी ग्रुप के महाप्रबंधक प्रवेश शर्मा और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
देवभूमि फाउंडेशन के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर ने बताया कि निशुल्क नेत्र जांच शिविर में चंडीगढ़ के भानू आईज अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. कुसुम भानू ने मरीजों की आंखों की जांच की। वहीं, डॉ. साहिल जोशी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से आई ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग दिया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ रक्तदान के प्रति जागरूक करना भी रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी प्रवीण दुआ, दिनेश कुमार, राजेन्द्र, जतिन, ऋतिका, अंशिका, विवेक, अंजू कुमारी, भूपी राणा, रिंकू भारद्वाज और मनीश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।