{"_id":"69a18e889f1f4267e000e0da","slug":"video-district-congress-objected-to-the-action-taken-by-delhi-police-against-youth-congress-workers-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: जिला कांग्रेस ने युकां कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: जिला कांग्रेस ने युकां कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति
दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर जिला कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। शुक्रवार को विश्राम गृह ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार देते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। देशराज गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक और संगठन का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एआई इंपैक्ट समिट के दौरान नीतिगत मुद्दों को लेकर शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केंद्र सरकार के इशारे पर उनके साथ कठोर व्यवहार किया। गौतम के अनुसार यह कार्रवाई न केवल अनावश्यक थी, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की अमेरिका के साथ हो रही कथित डील का विरोध कर रही है और इसी क्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि असहमति को दबाने की यह प्रवृत्ति लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पराशर, रविंद्र सहोड़, डाॅ. रविंद्र, सुरिंदर कंवर, तिलक राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।