{"_id":"665860ece9e03b4d900b0813","slug":"video-police-took-out-a-flag-march-in-una-gave-the-message-of-voting-without-fear","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया भय मुक्त मतदान करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, दिया भय मुक्त मतदान करने का संदेश
पहली जून को होने वाले लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावों के मद्देनजर ऊना जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने वीरवार को ऊना के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने आमजन को भय मुक्त होकर मतदान करने का संदेश देते हुए प्रशासन की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के दौरान उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को वोट डालने को लेकर भयमुक्त वातावरण का संदेश देना और आम लोगों को चुनाव में अपना सहयोग व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना है। फ्लैग मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। मतदान के समय शांति भंग या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कोई भी मतदाता को डरा धमकाकर वोट डालने के लिए दबाव नहीं डाल सकता। जिला में पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। हर जगह पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।