{"_id":"66570a2e8beb0d100e042da3","slug":"video-dr-kundan-yadav-said-details-of-every-expense-will-have-to-be-given-in-a-month","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव बोले- एक माह में देना होगा एक-एक खर्चे का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव बोले- एक माह में देना होगा एक-एक खर्चे का ब्योरा
संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात डॉ. कुंदन यादव ने सभी प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्चों का अंतिम ब्यौरा 30 जून तक तैयार करने तथा व्यय रजिस्टरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यहां हमीर भवन में प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टरों के तृतीय निरीक्षण के दौरान डॉ. कुंदन यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार चुनाव के बाद एक महीने के भीतर प्रत्याशियों को अपने सभी खर्चों का अंतिम ब्यौरा देना अनिवार्य है। इसलिए, सभी प्रत्याशी 30 जून तक अपने व्यय रजिस्टरों को रिवाइज एवं अपडेट कर लें, ताकि खर्चे के विवरण में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टरों और शैडो रजिस्टरों के मिलान के बाद उम्मीदवारों को सुधार के लिए 3 दिन का समय दिया जाएगा और 4 जुलाई तक उनके खर्चे के विवरण को फाइनल कर दिया जाएगा। डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि अगर इस दौरान उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों को खर्चे के आकलन में कोई शंका हो तो वे व्यय पर्यवेक्षक, सहायक व्यय पर्यवेक्षक या अकाउंटिंग टीम से संपर्क कर सकते हैं। व्यय रजिस्टरों के तृतीय निरीक्षण के दौरान निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सहायक व्यय पर्यवेक्षक, अकाउंटिंग टीमों के सदस्य, उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।