{"_id":"6655b2e950e548e82208be3c","slug":"video-ex-servicemen-sangharsh-sangh-meeting-in-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वन रैंक वन पेंशन पर केंद्र सरकार ने नहीं सुनी बात, अब भाजपा को वोट न देकर करेंगे चोट- शक्ति चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वन रैंक वन पेंशन पर केंद्र सरकार ने नहीं सुनी बात, अब भाजपा को वोट न देकर करेंगे चोट- शक्ति चंद
पूर्व सैनिक संघर्ष संघ ऊना की अहम बैठक मंगलवार को ऊना के निजी होटल में हुई। बैठक के दौरान जिला भर से विभिन्न संगठनों से जुड़े पूर्व सैनिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान कैप्टन शक्ति चंद ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां, मिलिट्री जोखिम भत्ता, डिसेबिलिटी पेंशन, अग्नि वीर योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। कैप्टन शक्ति चंद ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिक विभिन्न राज्यों से लेकर राजधानी दिल्ली में संघर्षरत है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जबकि पूर्व सैनिक अपने लिए वन रैंक वन पेंशन भाग दो में न्याय की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में पूर्व सैनिकों की मांग को एक बार भी नहीं उठाया। इसलिए सभी पूर्व सैनिक वोट के माध्यम से तानाशाही सरकार के खिलाफ चोटे करेंगे। पूर्व सैनिक इस चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे। इस दौरान सेवानिवृत कर्नल कुलदीप सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना के माध्यम से देश की सेना व सीमा दोनों से मजाक किया गया है। कच्चा पक्का दो वर्गों में सैनिकों को बांटा गया है। तत्काल प्रभाव से इस योजना को रद्द कर देना चाहिए। इस दौरान पूर्व सैनिकों में राजिंद्र शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने संबोधन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।