{"_id":"6655ab4675bd8249f90dc5e5","slug":"video-everest-winner-rama-thakur-warmly-welcomed-in-manali","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनाली में एवरेस्ट विजेता रमा ठाकुर का जोरदार इस्तकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनाली में एवरेस्ट विजेता रमा ठाकुर का जोरदार इस्तकबाल
विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मनाली की रमा ठाकुर को मनाली पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल हुआ। भारी संख्या में मालरोड़ पहुंचकर रमा को फूल मालाओं से लाद दिया। अपने घर मे ऐसा स्वागत देख वह भावुक हो गई। बारी बारी गके मिल सबका अभिवादन किया। इस दौरान उसकी आंखें छलक गई। गौरतलब है कि रमा 37 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की पहली महिला बनी है। 23 मई की सुबह रमा ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। रमा ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। रमा का कहना हैं कि मनाली में महिलाएं 30 की उम्र के बाद पर्वतारोहण छोड़ देती है। उसने इस उम्र में एवरेस्ट जाने का उनका मकसद मनाली की महिलाओं को पर्वतारोहण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने महिला संदेश देते हुए कहा कि आइए हिम्मत करिए और मेरा रिकार्ड तोड़िये। आप सब यह कर सकते हो। गौरतलब है कि पिछले 17 सालों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई सफलताएं हासिल कर चुकी मनाली की रमा ठाकुर ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने में कामयाबी हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से मनाली में खुशी की लहर है। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने रमा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। रमा ने कहा कि हौंसले बुलंद हो तो उम्र कोई मायने नही रखती। वह कहती है कि एवरेस्ट फतह करने बहुत मुश्किल था। जब वह लोटी तो पता चला कि वहां अधिक लोग होने से दिक्कत हो रहीं है। उनके साथ ऐसा नही हुआ। वह सात मई को इस अभियान के लिए गई थी। 23 मई को उन्होंने ऊना लक्ष्य पूरा किया। इस अवधि में एवरेस्ट की चोटी फतह करने का ट्रैक उन्होने दस दिन में पूरा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।